Dark Mode
नगर परिषद पार्षदों ने की बोर्ड की बैठक बुलाने की मांग

नगर परिषद पार्षदों ने की बोर्ड की बैठक बुलाने की मांग


टोंक । नगर परिषद के कांग्रेस, भाजपा व निर्दलीय पार्षदों ने जिला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल को ज्ञापन देकर जल्द ही नगर परिषद बोर्ड बैठक कराने की मांग करते हुए नगर परिषद में व्याप्त अनियमिताओं को लेकर अपनी नाराजग़ी ज़ाहिर की। दिये गये ज्ञापन में कांग्रेस के उप-सभापति बजरंग लाल, शब्बीर अहमद, रामदेव गुर्जर, सुनिल बंसल, अशरफ गुंज, तापिश अजमल, यूसूफ  इंजिनियर, अताउल्ला खां, अख्तर गुड्डू, वसीम मियां, खालिद, उमरजहाँ, मो. आसिफ, सल्तनत बी, रेशमा बानो, शाहिदा बानों, पूजा वाल्मीकि, वही भाजपा के पार्षद पूर्व सभापित गणेश माहूर, पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन, पार्षद बीना जैन, राजेश केवट, विष्णु शर्मा, ममता गुर्जर, राहुल गुर्जर, मुकेश किराड, कालू राम सैनी, रामचरण साहू, कान्ता सिंह, कजोड़ बैरवा, रमेश महावर, राम, गुलफशा, अमजद अली, सोना सैनी, मनीष कुमार सिसोदिया, सुगना कीर, मुकेश कश्यप, बादल साहू, मुकेश कुमार सैनी, ज्योति सैनी, रूकसाना खां, हकीकत राय सौदा, गोमदी देवी एवं निर्दलीय कजोड़ बैरवा आदि ने बताया कि राजस्थान नगरपालिका अधिनियम 2009 के अन्तर्गत परिषद की साधारण की बैठक वर्ष भर में छ: बैठके होना अनिवार्य है, जबकि नगर परिषद के इस बोर्ड के चार साल के कार्यकाल में दो ही बैठके सम्पन्न हुई है, अंतिम बैठक 2021 में बुलाई गई थी, जो नियमों की अनदेखी एवं जनता के हितों एवं मूलभूत सुविधाओं को दरकिनार करते हुए बैठक नहीं बुलाई जा रही है। पार्षद जनता के हितों की आवाज बैठकों में ही उठा सकता है। अत: टोंक के विकास को गति देने हेतु अतिशीघ्र नगर परिषद साधारण सभा की बैठक बुलाई जावे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!