नगर परिषद की टीम ने भेर दरवाजा स्थित हटवाड़ा मंडी को किया व्यवस्थित
सवाई माधोपुर। मुख्यालय के भैरव दरवाजे पर प्रत्येक शनिवार को लगने वाली मिर्च हटवाड़ा मंडी में नगर परिषद की टीम ने रोड पर लगने वाली दुकानदारो को समझाइस की। नगर परिषद के सफाई निरीक्षक ने बताया कि जिला कलेक्टर के आदेश अनुसार भेरु दरवाजे के पास शनिवार को लगने वाली हटवाड़ा मंडी में सड़क किनारे पर लगने वाली दुकानों को समझाइश कर मंडी में लगवाया गया। जिससे सड़क पर लगने वाले जाम से निजात मिल सके। इस दौरान नगर परिषद के जमादार आदिल ने बताया कि हटवाड़ा मंडी में बाहर से आने वाले दुकानदार अपनी दुकानें सड़क किनारे लगाते थे। जिससे मंडी में खरीदारी करने आने वाले लोग अपने वाहनों को लोग अपने वाहनों को महा खड़ा कर खरीदारी करते थे जिसके कारण हटवाड़ा मंडी के बाहर रोड पर जाम जैसे हालात बने रहते थे। इसी को लेकर आज नगर परिषद की टीम ने सड़क पर दुकान लगाने वाले दुकानदारों से समझा इसका दुकाने अंदर लगाने की अपील की। सड़क पर दुकाने नहीं लगने से वहां रोड खुला हुआ नजर आया और जाम जैसी समस्या से भी निजात मिली।