शहर को हरा भरा बनाने के लिए नगर परिषद चलायेगी वृक्षारोपण अभियान
सवाई माधोपुर । नगर परिषद द्वारा ग्रीन सवाई माधोपुर बनाने एवं आमजन को शुद्ध वातावरण उपलब्ध कराने हेतु नगरीय क्षेत्र में वृक्षारोपण किया जाएगा।
नगर परिषद् आयुक्त होतीलाल मीना ने बताया कि नगर परिषद सवाई माधोपुर में अलग-अलग चौराहे एवं सड़क के किनारे तथा पार्कों आदि में 34 हजार वृक्ष लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
जिला कलक्टर के निर्देशन में सड़क के किनारे, पार्कों, राजकीय कार्यालयों, विद्यालयों आदि में छायादार वृक्ष लगाए जाएंगे। वृक्षारोपण कार्यक्रम के लिए भामाशाहों का सहयोग भी लिया जाएगा।
इस पहल को सफल बनाने के लिए भामाशाहों से आगे आकर सहयोग करने की अपील की है। जिस भी भामाशाह के द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम में वृक्षों का रखरखाव खाद बीज एवं जाल आदि बनवाने में सहयोग किया जाएगा। उस वृक्ष का भामाशाह की नाम की पट्टिका भी लगाई जाएगी।
नगरवासियों से अपील से की जाती है कि अभी वर्षा का मौसम चल रहा है। इस मौसम में हम सभी को पर्यावरण को संतुलित बनाने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण को करना ही है। साथ ही उनका संरक्षण करने का संकल्प भी लेना है। इस मुहिम में जो भी भामाशाह सहयोग करना चाहता है वे नगर परिषद में सम्पर्क कर सकता है।