Dark Mode
अंधेरे में चौमूं शहर, 

अंधेरे में चौमूं शहर, 

भाजपा ने बंद पड़ी रोडलाइटों को लेकर उपखण्ड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

 
चौमूँ। नगरपालिका द्वारा विद्युत विभाग के बकाया बिजली बिलों के भुगतान नहीं करने के कारण विद्युत विभाग द्वारा रोड लाइटों के कनेक्शन काटे जाने को लेकर आज भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गजानंद कुमावत के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपखंड कार्यालय पर उपखंड अधिकारी राजेश जाखड़ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि पिछले दो दिनों से रोड लाइटों के कनेक्शन काटे जाने के कारण मुख्य मार्गों पर रात के समय अंधेरा छा गया है तथा शहर अंधेरे में डूब जाने के कारण रात्रि अपराध होने की आशंका बढ़ गई है। साथ ही ज्ञापन में नगरपालिका चौमूं के वार्डों में हो रही पेयजल समस्या को लेकर भी उपखण्ड अधिकारी को अवगत कराया। पेयजल की सुचारू व्यवस्था नहीं होने के कारण शहरवासीयो को निजी टेंकरो पर निर्भर होना पड़ रहा है। नगरपालिका क्षेत्र में सफ़ाईव्यवस्था को लेकर बताया कि पिछले कई महीनों से सफ़ाई व्यवस्था सुचारू नहीं होने के कारण शहर में जगह जगह कूड़े के ढेर लग गये है, जिससे आमजन काफ़ी परेशान है। उपखंड अधिकारी राज़ेश जाखड़ ने शीघ्र समस्याओं के निराकरण करवाने की बात कही। इस दौरान पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष कालूराम जाट, मनोज कुमावत, पार्षद बाबूलाल यादव, संदीप शर्मा, बाबूलाल सैनी, गजेंद्र यादव, मुकेश सिद्ध, किशोर गंगवाल, राहुल बागड़ा, महामंत्री मोहन लाल यादव, बलदेव टॉक, कुंदन सिंह शेखावत, धर्मेंद्र बंजारा, सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा ने बंद पड़ी रोडलाइटों को लेकर उपखण्ड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!