विधायक निधि कोष से स्वीकृत पशु एम्बुलेंस का शहर विधायक संजय शर्मा ने किया लोकार्पण
Alwar l कंपनी बाग रोड स्थित पुराना सूचना केंद्र परिसर में शहर विधायक संजय शर्मा ने अपने विधायक निधि कोष से स्वीकृत राशि 16 लाख से अलवर शहर विधानसभा क्षेत्र में बीमार एवं मृत पशुओं के परिवहन हेतु एक पशु एंबुलेंस जो नगर परिषद को उपलब्ध कराई गई उसका लोकार्पण किया गया। इस लोकार्पण के अवसर पर पशु एंबुलेंस को भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता एवं पूर्व निशक्तजन आयुक्त खिल्लिमल मल जैन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, पशु एंबुलेंस को शहर विधायक संजय शर्मा ने ड्राइवर सीट पर बैठ कर व सभापति घनश्याम गुर्जर ने उनके समीप वाली सीट पर बैठकर परिसर में घुमाते हुए विधिवत रूप से इसका शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पशु एंबुलेंस की चाबी को नगर परिषद के अधिशासी अभियंता दीपक शर्मा को सौपते हुए शहर विधायक संजय शर्मा ने कहा कि अलवर शहर में बीमार व मृत पशुओं के परिवहन व उपचार हेतु यह एंबुलेंस बहुत उपयोगी रहेगी। इस एंबुलेंस का संचालन एवं संधारण नगर परिषद द्वारा कराया जावेगा। पशु एंबुलेंस के लोकार्पण के अवसर पर भाजपा जिला पदाधिकारी राजेंद्र कसाना दीपक पंडित देशराज वर्मा जितेंद्र राठौर दिनेश गुप्ता सुरेश मेहता सुभाष दायमा पंडित जलसिंह मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सैनी मनोज चौहान रवि यादव पार्षद सुनील चौधरी घनश्याम सोनी कैलाश चंद कोली विमल जैन सुमन सैनी सुरेश वाल्मीकि सीताराम चौधरी धीरज जैन रविंद्र जैन अरुण जैन विष्णु शंकर शर्मा नरेंद्र शर्मा राम अवतार शर्मा शीला जांगिड़ अशोक पाठक सतीश यादव अविनाश खंडेलवाल देवेंद्र कुमार,कैलाश सैनी सोनू चौधरी रमाकांत यादव दुलीचंद सेन कमल कांत जांगिड़ रामानुज शर्मा महेश मीणा महेश निहाल वानी कपूर चंद शर्मा सुनील मेंठी दिलीप नरूका गोपाल महावर मुकेश तिवारी पदम सैनी राकेश शर्मा भारत मेहंदीरत्ता पूनम खंडेलवाल तीर्थ शर्मा अनिता जोशी राजेंद्र शर्मा ओमप्रकाश सोमवंशी घनश्याम गुप्ता आदि सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे। लोकार्पण के अवसर पर पंडित राजेंद्र शर्मा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना कराई गई एवं लोकार्पण पश्चात नगर परिषद के अधिशासी अभियंता दीपक शर्मा द्वारा शहर विधायक संजय शर्मा, सभापति घनश्याम गुर्जर, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता एवं पूर्व निशक्तजन आयुक्त विमल जैन का साफा पहना कर,पुष्प गुच्छ भेट कर, माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया गया साथ ही क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती सुमन सैनी द्वारा सभी उपस्थित पार्षद बंधु एवं मंडल अध्यक्षों का माल्यार्पण कर उनका भी स्वागत किया।