सिटी पुलिस टीम ने 45 अपराधिक प्रवृति के लोगों को दबोचा
ब्यावर. जिला पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट के निर्देश पर जिलेभर में चलाए जा रहे स्थाई वारंटी,अपराधिक प्रवृति और हिस्ट्रीशिटर धरपकड़ अभियान के तहत सिटी थाना पुलिस ने सिटी थाना अधिकारी सुरेंद्र सिंह जोधा के निर्देशन में पुलिस टीम ने शहर में अलग-अलग जगहों पर दबिश देकर 45 अपराधिक प्रवृति के लोगों को गिरफ्तार किया है। सिटी थाना पुलिस की कार्यवाही से अपराधिक प्रवृति के लोगों में हडकंप मचा हुआ है। सिटी थाना अधिकारी सुरेंद्र सिंह जोधा ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जिला पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट के निर्देशन में स्थाई वारंटियों एवं अपराधिक प्रवृति के लोगों की धरपकड़ हेतु अभियान चलाया जा रहा है। जोधा ने बताया कि कार्रवाई हेतु आठ अलग-अलग टीमों गठन किया। शहर के अलग अलग जगहों पर दबिश देकर अपराधिक प्रवृति के 45 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जोधा ने बताया कि जिसमे तीन कार्यवाही आबकारी अधिनियम के तहत की गई वहीं दो कार्यवाही जुएं सटटे,स्थाई वारंटी हिस्ट्रीशीटर, वांछित अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही को अंजाम दिया जाकर 45 लोगों को गिरफ्तार किया है।