शहर ताजिया कमेटी का किया सम्मान
हरसौर. हरसौर में निकाले गए जुलूस-ए-ताजिया के दौरान माकूल व्यवस्था करने पर शहर ताजिया कमेटी का किया सम्मान किया गया। एसएचओ विनोद कुमार मीणा ने शांति एवं सौहार्द के साथ जुलूस सम्पन्न करने वाली कमेटी के लाइसेंसदार जाकिर हुसैन, सदर फकीर मोहम्मद तेली, खजांची इकबाल कुरैशी, वार्डपंच सैयद रिजवान, रहमान मोरजाल, सेक्रेटरी मोहम्मद हुसैन, अब्दुल हमीद मुल्तानी, सुबराती अली मेशरी सहित अन्य कार्यकर्ताओं का सम्मान किया।