Dark Mode
रामकुमार पूरा में भाजपा नेता धर्मपाल गुर्जर का किया नागरिक अभिनंदन

रामकुमार पूरा में भाजपा नेता धर्मपाल गुर्जर का किया नागरिक अभिनंदन

खेतड़ी । खेतड़ी क्षेत्र के ग्राम रामकुमार पुरा में भाजपा नेता इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर का खेतड़ी क्षेत्र के लोगों के द्वारा नागरिक अभिनंदन किया गया। इस मौके पर बलदेव दास महाराज भी पहुंचे।इस अवसर पर सर्व समाज के लोगों  द्वारा  51 किलो पुष्प की माला व 51 मीटर का साफा पहना कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर ने संबोधित करते हुए कहा कि जो प्रेम खेतड़ी की जनता ने उन्हें दिया है उसका रिण कभी नहीं चुका पाएंगे। इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर खेतड़ी नगर से रामकुमार पुरा पहुंचे तब रास्ते में जगह-जगह तोरण द्वार बनाकर इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर का ग्रामीणों द्वारा स्वागत किया गया। सिहोड में भाजपा नेता इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर का हवासिंह गुर्जर के नेतृत्व में स्वागत किया गया।इस मौके पर सांसद नरेंद्र खिचड़,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जयसिंह माठ, दिनेश धाबाई,वर्षा सोमरा पूर्व नगरपालिका चेयरमैन विजेश शाह, गजेंद्र पारीक, गजेंद्र जलन्द्रा, डॉक्टर सोमदत्त, रघुनंदन शाह, संतोष शर्मा,समाजसेवी झंडू गुर्जर ,प्रकाश फागणा,रसूलपुर सरपंच राजेश जांगिड़, सतरूप पायल, नगेंद्र सोडा,महेंद्र छाबड़ी, रोहिताश मणकस, प्रभु राजोता,विद्याधर सैनी, ज्योति भारद्वाज,शशि सैनी,रानी सरकार सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।पूनम धर्मपाल ने सभी आगंतुक अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!