लालगढ़ में घुमरिया का नागरिक अभिनंदन कल
खेतड़ी/लोकमत। खेतड़ी क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामकुमारपुरा के लालगढ़ में शहीद कमांडेट बजरंग लाल मीणा स्मारक स्थल पर युवा नेता मनोज घुमरिया का रविवार 26 फरवरी को नागरिक अभिनन्दन किया जाएगा।बलवीर छापोला ने बताया कि मनोज घुमरिया के नागरिक अभिनंदन के लिए ग्रामीण गांव व ढाणियों में घर-घर जाकर पीले चावल देकर कार्यक्रम में सम्मिलित होने का न्योता दे रहे हैं। इस अवसर पर ओमप्रकाश मीणा, कैप्टन फतेह चंद, नरेश शर्मा, सुभाष बबाई, सचिन जांगिड़, श्रवण निर्वाण, बलवीर छापोला, मुकेश मीणा, महावीर मीणा, मक्खन मीणा, फुलाराम सैनी, आदि गांव ढाणियों में जाकर पीले चावल बांट रहे हैं।