Dark Mode
राजीव गांधी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच भिड़ंत

राजीव गांधी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच भिड़ंत

गुरुवार, 27 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद वर्सेस लखनऊ सुपर जायंट्स मुकाबला खेला जाएगा। ये मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेल जाएगा। हैदराबाद ने 18वें सीजन का जीत के साथ आगाज किया था। अपने पहले ही मैच में पैट कमिंस कीकप्तानी वाली टीम ने राजस्थान रॉयल्स को 44 रन से रौंदा था। इस मैच में हैदराबाद टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 286 रन बनाए थे। ऐसे में टीम की कोशिश अब 300 स्कोर पार करने पर होगी। दूसरी ओर लखनऊ को अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। आशुतोष शर्मा की नाबाद 66 रन की पारी की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ को 1 विकेट से हराया था।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!