चतुर्थ श्रेणी भर्ती : 19 अगस्त को दस्तावेज सत्यापन
टोंक। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संयुक्त सीधी भर्ती-2024 में चयनित अभ्यर्थियों में से मेरिट कम प्रिफेंस एवं संवर्गवार उपलब्ध रिक्त पदों के आधार पर जिला कलेक्टर कार्यालय टोंक को 150 अभ्यर्थियों का आवंटन हुआ है। आवंटित अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का सत्यापन 19 अगस्त 2026 प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक कलेक्ट्रेट सभागार, टोंक में किया जाएगां। अभ्यर्थी चेक लिस्ट के अनुसार अपने मूल दस्तावेज तथा उनकी स्व-प्रमाणित फोटोकॉपी साथ लेकर उपस्थित होंवे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा प्रमाणित स्वास्थ्य प्रमाण पत्र, पुलिस सत्यापन रिपोर्ट नियुक्ति आदेश जारी होने की दिनांक एवं उसके पश्चात जारी किया गया होना सुनिश्चित करे। पदस्थापन सहमति प्रपत्र अभ्यर्थी अपने पदस्थापन के लिए संलग्न सहमति प्रपत्र में अपनी वरीयता भरकर दस्तावेज सत्यापन के समय जांच दल को अलग से उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें।