आटून खुर्द गांव के राजकीय विद्यालय में अव्यवस्थाओं के बीच कक्षाएं संचालित
सवाई माधोपुर। जिले में मिशन भविष्य की उड़ान के तहत शिक्षा विभाग और जिले के प्रशासनिक उच्च अधिकारी स्कूलों मैं सुविधाओं का दावा करते हैं। वही एक और मुख्यालय के पास ही पडने वाले आटून खुर्द गांव के राजकीय प्राथमिक विद्यालय अव्यवस्थाओं का आलम देखा जा सकता है। जहां स्कूल की छत की पट्टियां और बिल्डिंग क्षतिग्रस्त देखी जा सकती है। वही के स्थानीय उपसरपंच बुद्धि प्रकाश का कहना है कि जहां स्कूलों के लिए बड़े-बड़े भामाशाह करोड़ों रुपए दान कर रहे हैं। और जिले के प्रशासनिक अधिकारी और शिक्षा विभाग के अधिकारी इसको भविष्य की उड़ान का नाम देकर जिले के विद्यालयो के लिए कई योजनाओं के तहत जिले में कई सम्मान समारोह आयोजित कर रहे है। उपसरपंच ने बताया कि विद्यालय की मरम्मत और कमरे की टूटी हुई पट्टियों के बारे में स्थानीय विधायक और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत करा दिया है। परंतु इस और ना तो कोई विधायक ना ही शिक्षा विभाग के अधिकारी ध्यान दे रहे हैं। जिसके कारण यहां विद्यालय में आने वाले छात्र छात्राओं को अव्यवस्थाओं के बीच शिक्षा ग्रहण करनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि विद्यालय के कमरे की टूटी हुई पट्टियों के कारण दुर्घटना होने की संभावना भी बनी रहती है। देखा जाए तो एक और प्रशासन द्वारा शिक्षा को लेकर भविष्य की उड़ान के तहत लाखों रुपए खर्च कर जगह-जगह कई प्रोग्राम आयोजित किए जा रहे हैं। वही एक और मुख्यालय के आटून खुर्द गांव के राजकीय प्राथमिक विद्यालय की दुर्दशा इस भविष्य की उड़ान को तार तार करती नजर आ रही है।जहा विद्यालय के एक ही कमरा और बरामदे में ही कक्षाएं,कार्यलयऔर स्टोर संचालित हो रहे हे।जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के द्वारा सम्मान समारोह की राशि इन क्षतिग्रस्त विद्यालयों पर खर्च करे तो कहीं ना कहीं इन छोटे-छोटे गांव के स्कूलों में पढ़ने वाले देश के भविष्य को शिक्षा ग्रहण करने में राहत मिलेगी।