Dark Mode
क्लासिक फिल्म पोस्टर प्रदर्शनी के बैनर का विमोचन

क्लासिक फिल्म पोस्टर प्रदर्शनी के बैनर का विमोचन

बीकानेर। नोशाद अकेडमी आफ हिंदुस्तानी संगीत व अमन कला केंद्र द्वारा आगामी 23 व 24 दिसंबर 2023 को प्रस्तावित राजमाता सुदर्शना कला दीर्घा होटल लाल जी के सामने लगने वाली क्लासिक पोस्टर प्रदर्शनी के व संगीत कार्यक्रम के बैनर का विमोचन गुरुवार की सुबह होटल रॉयल इन रानी बाजार में किया गया। संस्था के अध्यक्ष एम रफीक कादरी ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि इस अवसर पर समाजसेवी व उधोगपति इकबाल हुसैन समेजा , सखा संगम के अध्यक्ष एन. डी. रंगा , सेवा निवृत्त डॉ.हिमांशु दाधीच, वरिष्ठ पत्रकार सैयद अख्तर अली, यशपाल नागपाल ,सिराजूदीन खोखर, अनवर अजमेरी, अशोक सोनी (जसमतिया), एम. रफीक .कादरी एवं गोवर्धन जोशी सहित अनेक संगीत कला के प्रेमी उपस्थित थे। याद रहे 23 दिसंबर को सुबह 11 बजे उद्घाटन समारोह में मुकेश कॉमेडी के मुकेश सोनी व उनकी टीम उपस्थित रहेगी व 24 दिसंबर मोहम्मद रफी के जन्म दिवस जयंती के अवसर पर दोपहर 12 बजे रफी साहब के गीत प्रस्तुत किए जाएंगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!