भीलवाड़ा में दिखा स्वच्छ जल - स्वच्छ मन का असर
भीलवाड़ा। न कोई छोटा न कोई बड़ा, हर कोई पद प्रतिष्ठा का भेद भुलाकर भीलवाड़ा के पौराणिक , नेहरू तलाई के घाटों की सफाई करने में सत्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज के स्वच्छ जल - स्वच्छ मन का असर स्पष्ट रूप से देखा गया।
मौका था संत निरंकारी मिशन द्वारा अमृत परियोजना के तहत रविवार को नेहरू तलाई के घाट रेलवे ट्रैक लव गार्डन से माताजी के घाट तक चलाए गए स्वच्छता अभियान का, जिसमें भीलवाड़ा के जोनल इंचार्ज जगपाल सिंह के साथ दौ सौ से ज्यादा निरंकारी भक्त समर्पण, भक्ति और सेवा का भाव लिए उत्साहित होकर धाटो के आसपास व जमी जलकुंभी, कीचड़, काई, प्लास्टिक, कचरा, आदि हटाकर घाटों को चमकाते नजर आए। देशभर के लगभग 1100 जल तटीय स्थलों पर चले अमृत परियोजना स्वच्छता अभियान का मुख्य आयोजन सत्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी के मार्गदर्शन में दिल्ली के यमुना के किनारे हुआ। माता सुदीक्षा जी महाराज ने जल स्त्रोत को स्वच्छ करके अमृत बनाने पर बल देते हुए, जल मेहता पर प्रकाश डालते हुए कहां की परमात्मा ने हमें यह जो अमृत रूपी जल दिया है सभी का कर्तव्य बनता है कि हम सब उसकी उसी तरह करें है स्वच्छ जल के साथ-साथ मनो का भी स्वच्छ होना अत्यंत आवश्यक है इसे हर एक की जिम्मेदारी बताया। उन्होंने कहा कि जल स्वच्छ के लिए स्वच्छता अभियान और मन स्वच्छ के लिए ब्रह्मज्ञान को जरूरी है।
भीलवाड़ा के जोनल इंचार्ज जगपाल सिंह ने बताया कि अमृत परियोजना का मुख्य उद्देश्य ‘जल संरक्षण’ तथा इसके बचाव हेतु जल निकायों की स्वच्छता एवं स्थानीय जनता के बीच ‘जागरूकता अभियान’ के माध्यम से उन्हें प्रोत्साहित करना है, इसी कड़ी में 26 फरवरी रविवार को सुब 8 बजे से लगातार पांच घंटे तक दौ सौ से ज्यादा निरंकारी भक्तों ने , नेहरू तलाई के मुख्य स्थल घाट से माताजी घाट के आसपास तलाई किनारे जमी काई, जलकुंभी व कीचड़, प्लास्टिक कचरा आदि गंदगी को साफ कर स्वच्छ जल स्वच्छ मन का संदेश दिया। निरंकारी भक्तों ने नेहरू तलाई व लव गार्डन के घाटों से पांच ट्रॉली से ज्यादा कचरा इक्कठा किया, जिसे , नगर परिषद की गाड़ियों के माध्यम से निस्तारण हेतु भिजवाया गया। निरंकारी मिशन ने सहयोग हेतु भीलवाड़ा प्रशासन तथा भक्तों का धन्यवाद किया, वहीं निरंकारी मिशन के स्वच्छता अभियान की सामाजिक कार्यकर्ता पर्यावरणविद बाबूलाल जाजू, निरीक्षक सेंट्रल जेल भैरू सिंह राठौड़, जेलर मुकेश जारोटिया, सुनील जागेटिया, तथा दिल्ली से आए श्रीराम प्रजापति जी, वार्ड पार्षद रेखा पुरी, आदि ने प्रशंसा करते हुए सत्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज के प्रति आभार जताया। अतिथि गणों ने मिशन की भूरी -भूरी प्रशंसा की और साथ ही निरंकारी सतगुरु माता जी का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मिशन ने जो 'जल संकट' से बचाव हेतु 'जल संरक्षण' एवं जल निकायों की स्वच्छता जैसी इन कल्याणकारी परियोजनाओं को क्रियान्वित रूप दिया है जो निश्चित रूप से समाज के उत्थान हेतु एक अहम कदम है।
निरंकारी प्रतिनिधि लादू लाल ने बताया कि निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी द्वारा समाज कल्याण हेतु जीवनपर्यन्त अनेक कार्य किये गये जिसमें स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान का आरम्भ प्रमुख है। बाबा हरदेव जी की शिक्षाओं से प्रेरणा लेते हुए प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी संत निरंकारी मिशन द्वारा निरंकारी सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के निर्देशन में ‘अमृत परियोजना’ के तहत स्वच्छ जल - स्वच्छ मन का आयोजन किया गया। नेहरू तलाई के घाटों के अलावा कालकी माता, रेलवे ट्रैक क्षेत्र, तथा लव गार्डन पार्क, पर भी स्चच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम की देखरेख शिक्षक रमेश कुमार मेहरा, सहायक शिक्षक गोपाल कटारिया, की देखरेख में निरंतर चला।