स्व.अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती सेवा सप्ताह के तहत की सफाई
छीपाबड़ौद - बारां छबड़ा भाजपा कार्यकर्ताओ ने प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती से शुरू हुए सेवा सप्ताह के तहत शुक्रवार को छबड़ा नगर के भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा विभिन्न जगह सफाई की गई। तत्पश्चयात भाजपा कार्यालय पर जन सुनवाई की गई। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष कैलाशचन्द जैन, प्रधान हरिऔम नागर, देहात मण्डल अध्यक्ष अशौक गौड़, नगर महामंत्री हरिऔम गौड, पार्षद कपिल यादव, रितेष शर्मा, मनमोहन सेन, गोविन्द तिवारी, एससी मोर्चा अध्यक्ष गोविन्द माचल, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष जितेन्द्र साहु, पूर्व पार्षद सुनील तेजस्वी, गौरव सेन, मनोज सुमन, दीपक वर्मा, चन्दू सुमन, पवन सुमन, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।