Dark Mode
जैन श्वेताम्बर विद्यालय में हुई सफाई अभियान प्रतियोगितायें

जैन श्वेताम्बर विद्यालय में हुई सफाई अभियान प्रतियोगितायें

चूरूः जैन श्वेताम्बर तेरापंथ उमावि में सोमवार को सफाई अभियान प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें कक्षा प्रथम से 12वीं तक के सभी विद्यार्थियों ने मिल-जुलकर कक्षा कक्षों की दीवार, फर्श, बोर्ड, फर्नीचर आदि की सफाई के साथ-साथ अपने-अपने कमरों को फुलवारी व स्लोगन प्लेट लगाकर सजाया। मुख्य निरीक्षक अजय किशोर शर्मा के नेतृत्व में तीन सदस्य टीम ने गहन मूल्यांकन किया। संस्था प्रधान जगदीश प्रसाद जागिड़ ने बताया कि इस अभियान में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही कक्षाओं को एक दीवार घड़ी व कक्षा मोनिटर को एक डायरी-पेन देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जगदीश धुवां व सुरेश शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन विजय कुमार शर्मा ने किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!