Dark Mode
ग्रामीणों की मांग पर पोयना में चलाया सफाई अभियान

ग्रामीणों की मांग पर पोयना में चलाया सफाई अभियान

सुमेरपुर। उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत बामनेरा के अधीनस्थ गांव पोयना में गुरुवार को सफाई अभियान चलाया गया। ग्रामीणों की मांग पर सरपंच रमणीक त्रिवेदी के सानिध्य में ग्राम पंचायत प्रशासन की ओर से जेसीबी मशीन द्वारा लंबे समय के बाद सफाई अभियान चलाया। अभियान के दौरान हनुमान चौक से लेकर पेचका के आसपास झाड़ियां की कटाई के साथ गंदगी को हटाया गया,उसके अलावा अन्य जगहों पर सफाई की गई। दरअसल अयोध्या में 22 जनवरी को श्री रामलला मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के शुभ अवसर पर गांव में 36 कॉम द्वारा सामूहिक रूप से कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया और उस दरमियां ग्रामीणों ने पूरे गांव में सफाई करने हेतु सरपंच ग्राम पंचायत के नाम ज्ञापन देने का निर्णय लिया था। गांव में सफाई अभियान चलाने हेतु हस्ताक्षर के लिए गांव में ज्ञापन घूम रहा था। ज्ञापन से पहले ही ग्राम पंचायत ने सतर्कता दिखाई व ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए सरपंच रमणीक त्रिवेदी ने तत्काल प्रभाव से गांव में जेसीबी मशीन से सफाई कराई गई। इस पर सभी ग्राम वासियों ने सरपंच त्रिवेदी, पुखराज कुमावत मीडिया प्रभारी, वार्डपंच गण के साथ ग्राम पंचायत प्रशासन का आभार जताया। इस मौके पर वार्डपंच शंकरलाल मेघवाल,वार्ड पंच प्रतिनिधि भगाराम,कपूराराम, मंछाराम,नारायण भारती,बाबूलाल, गणेशाराम,रणछोड़ भारती,मोहनलाल मेघवाल आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!