Dark Mode
सुशासन दिवस के तहत स्वच्छता अभियान हुआ शुरू

सुशासन दिवस के तहत स्वच्छता अभियान हुआ शुरू

पाली। नगर निगम द्वारा अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती के उपलक्ष में सुशासन दिवस के तहत आज शुक्रवार तीसरे दिन दांडी यात्रा स्टैच्यू सूर्य नमस्कार स्टेच्यू आदि में विशेष स्वच्छता सफाई अभियान चलाया गया। नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज ने बताया कि सुशासन सप्ताह के अंतर्गत 31 दिसंबर तक 7 दिन का स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इस सुशासन सप्ताह के दौरान शहर के जितने भी गार्डन, जलाशय, सभी चौराहा, महापुरुषों के स्टेच्यू आदि की साफ सफाई की जाएगी। साथ ही जितने भी शौचालय यूरिनल बने हुवे है उन सब की रोज सफाई करवाई जा रही है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!