आज से सभी ग्राम पंचायतों में मनाया जायेगा स्वच्छता पखवाड़ा
प्रधानमंत्री महोदय नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी आदर्श योजना स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के प्रत्येक गांव को साफ सुथरा बनाने के निर्देश उपरांत पंचायती राज विभाग के शासन सचिव रवि जैन ने जिला व ब्लाॅक के अधिकारियों को वीसी के माध्यम से निर्देश दे दिये थे, इसके तहत इस माह 22 जनवरी से एक सप्ताह तक सभी ग्राम पंचायतों में स्वच्छता- श्रमदान आयोजित होगा,और इस माह प्रत्येक ब्लाॅक से एक ग्राम पंचायत को ओडीएफ प्लस बनाया जायेगा। अभियान में आंधी ब्लाॅक की ग्राम पंचायत बिरासना का राज्य स्तर पर चयन किया गया है, बीडीओ गिर्राज प्रसाद बुनकर ने बताया की
बिरासना में आम जन को इस मुहिम में जोडने हेतु रविवार को जनप्रतिनिधियों के साथ खंड विकास अधिकारी गिर्राज प्रसाद बुनकर,ग्राम विकास अधिकारी विष्णु कुमार मीणा,ब्लाॅक समन्वयक दीपक सोनी व गांव के गणमान्य नागरिकों ने एक घंटा श्रमदान कर कार्यक्रम की शुरूआत की।ब्लाॅक प्रभारी महावीर सोनी ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के स्वच्छता कार्यक्रम की जानकारी आम नागरिकों को दी,जिस पर बिरासना के ग्रामवासियों ने खुशी जाहिर करते हुये अपने गांव को साफ सुथरा व सुन्दर बनाने में पूर्ण सहयोग करने का संकल्प लिया।