Dark Mode
झूलेलाल मंदिर में साफ सफाई का आयोजन

झूलेलाल मंदिर में साफ सफाई का आयोजन

सीकर अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 21जनवरी ,रविवार को शेखपुरा स्थित श्री झूलेलाल मन्दिर  में सफाई अभियान का आयोजन विश्व हिन्दू परिषद की जिला उपाध्यक्ष गौसेविका ज्योति तनवानी के नेतत्व में कार्य किया गया।इस अवसर पर मंदिर की सेवादार ज्या मगनानी कल्याण नगर प्रखंड सहसंयोजीका सरिता पेसवानी रजनी सहलानी सिंधी समाज की समस्त महिला मण्डली ने सफाई अभियान में भाग लिया।

 

दीप प्रज्वलन व आतिशबाजी का आयोजन

श्री राम मन्दिर ,अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 22 जनवरी को सिन्धी समाज,सीकर द्वारा भव्य आयोजन किया जा रहा हैं।समाज अध्यक्ष नरेश नारवानी ने बताया कि पोलो ग्राउंड स्थित हरिराम बहड़ सर्किल व झूलेलाल चौक को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया जाएगा व शाम 6 बजे मारू पार्क स्थित बड़े तालाब पर  असंख्य दीप प्रज्वलित करके आतिशबाजी की जाएगी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!