सीओ सीताराम बैरवा के मुख्य आतिथ्य में हुई सीएलजी की बैठक
वैर . पुलिस थाना परिसर में सीएलजी की बैठक भुसावर वृत के उपाधीक्षक सीताराम बैरवा के मुख्य आतिथ्य में हुई , जिसमें सीएलजी सदस्यों के अलावा थाना क्षेत्र के व्यापारी एव गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। वैर थाना प्रभारी प्रेम भास्कर ने वैर थाना और क्षेत्र की गतिविधियों पर प्रकाश डाला । भुसावर सी ओ सीताराम बैरवा ने कहा कि क्षेत्र में अपराध रोकने एव गैर कानूनी कार्य की रोकथाम में आमजन का विशेष सहयोग रहता है,जो निडर व निर्भीक होकर पुलिस का सहयोग करता है। उन्होंने कहा कि आमजन का सहयोग पुलिस के लिए बेहद जरूरी है यदि क्षेत्र में कोई भी अपराध नजर आए तो निर्भय होकर पुलिस को सूचना दें । थानाधिकारी प्रेम भास्कर ने कहा कि बरसात के महीने में आए दिन हो रहे जमीनी विवादों को लेकर छोटे-छोटे झगड़े होते रहते हैं सीएलजी के सदस्य ऐसे मामलों में समझौता कराने का प्रयास करें और तुरंत पुलिस को सूचित करें, सीएलजी के सदस्यों ने इसके लिए आश्वासन दिया, कस्बे के गणमान्य लोग एवं व्यापारियों ने थाना प्रभारी प्रेम भास्कर की कार्यशैली,व्यवाहार , उनके विचार आदि की सराहना की। बैठक में व्यापार संघ के राधे जिंदल, पार्षद सोहन सिंह सैनी,पार्षद मुकेश सैनी,पार्षद मान सिंह सैनी, पार्षद अलीम खान, पुलिस स्टाफ सहित काफी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।