Dark Mode
धरियावद थाना परिसर में आगामी त्यौहार को लेकर सी एल जी बैठक हुई सम्पन्न

धरियावद थाना परिसर में आगामी त्यौहार को लेकर सी एल जी बैठक हुई सम्पन्न

धरियावद। थाना परिसर में सोमवार शाम 6 बजे उपखंड अधिकारी प्रकाशचन्द्र रेगर, तहसीलदार रविन्द्रसिंह एवं थानाधिकारी पेशावर खान के नेतृत्व में सी एल जी की बैठक आयोजित हुई जिसमें विभिन्न समाज एवं समुदाय के पंच व मोतबीर सहित सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में आगामी गणपति, पर्युषण, बारा वफाद के कार्यक्रम सहित जुलूस का आयोजन सभी समाजजन भाईचारें के साथ निकाले। साथ ही धरियावद क्षेत्र में सर्व समाज के अंदर आपसी भाईचारा, प्रेम एवं सोहार्द है उसको कायम रखते हुए धुमधाम से कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मनाने की अपील की। उपखंड अधिकारी ने आगामी विधानसभा चुनाव के तहत 18 वर्ष पूर्ण कर चूके युवक के मतदाता सूची में नाम जोड़ने तथा जिन व्यक्ति की मृत्यू हो गई एवं पलायन कर गए उनका नाम हटवाने की अपील की। थानाधिकारी पेशावर खान ने कानून व्यवस्था बनाए रखने में सभी को सहयोग करने की अपील की। इस दौरान समाज सेवी ठेकेदार बाकीर हुसेन, बंटी शर्मा, सैयद शाकीर अली, प्रकाश गवारिया, राकेश विरवाल, पार्षद भूपेन्द्रसिंह, गौरव पारिक, मुकेश व्यास, हेमंत सोनी, मुबारिक खान पठान, अजय खटीक तितेश टेलर सहित आदि उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!