महाशिवरात्रि पर्व एवं आगामी त्योहारों को लेकर सीएलजी बैठक का हुआ आयोजन,
पुलिस ने ग्रामीणों से कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील
अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए आमजन का सहयोग जरूरी हैं:- रमेश थानवी
सुमेरपुर।साण्डेराव थाना क्षेत्र में महाशिवरात्रि धार्मिक पर्व के साथ आगामी त्योहारों को शांतिपूर्वक व सौहार्द भाव से मनाने को लेकर साण्डेराव पुलिस चौकी परिसर में गुरूवार देर शाम को थानाधिकारी सरजिल मलिक की अध्यक्षता एवं चौकी प्रभारी रमेश कुमार थानवी की उपस्थिति में सीएलजी सदस्यों के साथ प्रबुद्धजनों की मौजूदगी में एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में सभी सीएलजी सदस्यों के साथ ग्रामीणो व टैक्सी चालकों ने भाग लिया।थानाधिकारी सरजिल मलिक ने सभी सदस्यों और क्षेत्रवासियों से 18 व 19 फरवरी को निंबेशवर महादेव मंदिर परिसर में महाशिवरात्रि धार्मिक पर्व पर होने वाले दो दिवसीय मेले के साथ-साथ आगामी त्योहारों को शांतिपूर्वक मनाने की अपील की करते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने की बात कही। थानाधिकारी सरजिल मलिक ने निजी ट्रैवलर्स बसों के आफिस वालों एवं उनके एजेंटों को चेतावनी देते हुए कहा कि आप बसों को सड़क पर खड़ी नहीं करवा कर अपनी निर्धारित स्थान पर खड़ी करवाएं वही जीप,टैक्सी चालकों को भी मनचाहे रूप से बस स्टेड़ प्रवेश मार्ग व सड़क किनारे खड़ी नहीं करें।इस पर क्षेत्रवासियों ने पुलिस प्रशासन को पुरा सहयोग देने का भरोसा दिया। चौकी प्रभारी रमेश कुमार थानवी ने कहा कि अपराधियों की रोकथाम के लिए आमजन जागरूक रहकर पुलिस का सहयोग करने की अपील की। इस दौरान हैंड कांस्टेबल मांगीलाल,सूचना अधिकारी अशोक कुमार, कांस्टेबल पुष्पेद्र, सुमेरसिंह राजपुहित,युसुफ मोहम्मद सिलावट,नरेश मेवाड़ा, कैलाश कुमार,खिमाराम मेगवाल, जीतुभाई चौधरी,भोपाल सिंह राजपुहित,धनसिंह,नटवर मेवाड़ा सहित प्रबुद्धजन उपस्थिति थे।