Dark Mode
सीएलजी सदस्यों की  कोतवाली में बैठक का आयोजन

सीएलजी सदस्यों की  कोतवाली में बैठक का आयोजन


टोंक ।  पुलिस थाना कोतवाली में सीएलजी सदस्यों की एक आवश्यक बैठक मंगलवार को थानाधिकारी जितेन्द्र सिंह द्वारा आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता उप-निरीक्षक मोरपाल द्वारा की गई। बैठक में उप-निरीक्षक मोरपाल ने सीएलजी सदस्यों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आगामी दिनों में मनाये जाने वाले ईद के त्यौहार सहित अन्य त्यौहारों पर आयोजित मेलों आदि के अवसर पर साम्प्रदायिक सद्भाव तथा कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था  बनाये रखने के लिए सीएलजी सदस्यों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। उन्होने कहा कि त्यौहारों के अवसर पर असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर निगरानी रखते हुए कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस की मदद करें। इस मौके पर सीएलजी सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव भी दिये। इस अवसर पर सीएलजी सदस्य मो. उमर, रामगोपाल चौधरी, कमलेश कुमावत, पोखर  लाल जाट, कृष्णा अवतार सैनी, कन्हैया गर्ग, गुल मोहम्मद, अब्दुल अजीज कुरेशी, अनवार एवं मो. सलाउद्दीन आदि मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!