भृगुवंशीय भार्गव समाज के घनिष्ठ अध्यक्ष, मुकेश उपाध्यक्ष चुने गये
नरैना . सर्वसम्मति से भृगुवंशीय भार्गव समाज की कार्यकारिणी का गठन किया गया ! इस दौरान सर्वसम्मति से घनिष्ठ रावल को अध्यक्ष, मुकेश भार्गव को उपाध्यक्ष, दीपचंद भार्गव को कोषाध्यक्ष चुनकर पद की शपथ दिलाई गई । इस दौरान मनीष रावल, दुलीचंद रावल, कमलेश ज्योतिषी, सुमित कुशाल भार्गव, लोकेश भार्गव, चेतन रावल, दीपचंद ज्योतिषी,अविनाश भार्गव मौजूद रहे !अध्यक्ष पद की शपथ लेने के बाद घनिष्ठ रावल ने समाज की अनेक समस्याओं के बारे में विस्तार से चर्चा कर जल्द से जल्द निस्तारण करने का भी आश्वासन दिया।