Dark Mode
राजीव गांधी शहरी एवं ग्रामीण ओलंपिक का समापन समारोह हुआ संम्पन्न

राजीव गांधी शहरी एवं ग्रामीण ओलंपिक का समापन समारोह हुआ संम्पन्न

फलोदी. राजीव गांधी शहरी ओलंपिक 2023 नगर पालिका फलोदी का समापन समारोह आज मेजर शैतान सिंह स्टेडियम में समारोह पूर्व मनाया गया । इस भव्य समापन समारोह में मुख्य अतिथि पन्नालाल व्यास (नगर पालिका अध्यक्ष फलोदी) , अध्यक्षता जसमीत सिंह संधू (जिला कलेक्टर फलोदी) विशिष्ट अतिथि नगर पालिका उपाध्यक्ष सलीम नागोरी, प्रधान पंचायत समिति फलोदी हाजी उमरद्दीन, उपखंड अधिकारी डॉ अर्चना व्यास ,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रकाश छंगाणी, हरि किशन व्यास, पूर्व नेता प्रतिपक्ष , मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नटवर नागल, प्रधानाचार्य एसएमबी कांता पवार , प्रधानाचार्य लटियाल पुरा पुनाराम,नायब तहसीलदार भोमाराम उपस्थित रहे। शहरी ओलंपिक के आयोजन प्रभारी किशोर कुमार बोहरा प्रधानाचार्य फलोदी तथा खेल संयोजन प्रभारी रामेश्वर राव प्रथम श्रेणी शारीरिक शिक्षक ने राजीव गांधी शहरी ओलंपिक नगर पालिका फलोदी के पूर्ण आयोजन की जानकारी दी इस अवसर पर जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू ने सभी विजेताओं को शुभकामनाएं दी कार्यक्रम के अंत में शहरी ओलंपिक प्रतियोगिता का ध्वज संयोजन प्रभारी द्वारा पन्नालाल व्यास मुख्य अतिथि को सुपुर्द किया गया जिसे मुख्य अतिथि द्वारा आगामी आयोजन हेतु आयोजन प्रभारी बोहरा को सुपुर्द कर दिया गया। इसी तरह राजकीय माध्यमिक विद्यालय जागरियाँ एवम राजकीय माध्यमिक विद्यालय बावड़ी कलां में भी राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक 2023 का समापन समारोह भी बड़ी भव्यता ओर रंगारंग कार्यक्रम के साथ मनाया गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!