Dark Mode
मिशन बीट प्लास्टिक अभियान के तहत स्कूल के छात्रों को कपड़े के बैग किए वितरित

मिशन बीट प्लास्टिक अभियान के तहत स्कूल के छात्रों को कपड़े के बैग किए वितरित

 

प्लास्टिक से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी

 
सवाई माधौपुर। मुख्यालय पर आज बाघ संरक्षण एवं ग्रामीण विकास समिति के तत्वाधान में मिशन बीट प्लास्टिक रणथम्भोर  अभियान के तहत रणथंभौर पार्क की फलौदी रेंज से सटे गांव जैतपुरा के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के करीब 146 छात्र- छात्राओं को पॉलीथीन कैरी बैग्स का बहिष्कार करने की अपील कर कपड़े के बैग्स वितरित किये गए तथा प्लास्टिक व पॉलिथीन से होने वाले दुष्परिणामो की जानकारी देकर जागरूक किया गया । साथ ही छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय के स्टाफ को अपने जीवन मे प्लास्टिक व पॉलिथीन का बहिष्कार करने तथा अपने परिवारजन व गांववासियों को इसके प्रति जागरूक करने को लेकर शपथ भी दिलवाई गई । इस दौरान संस्था के सदस्य रूप सिंह मीणा ने बताया कि संस्था के द्वारा
पिछले 3 वर्ष से हमारी संस्था रणथम्भोर परिक्षेत्र को प्लास्टिक व पॉलीथीन मुक्त बनाने के उद्देश्य से निःस्वार्थ भाव के साथ धरातल पर लगातार कार्य कर रही है । जिसके तहत साप्ताहिक साफ सफाई अभियान , गुरुवार को गांव गांव जाकर स्कूली छात्र छात्राओं व गांववासियों को जागरूक किया जाता है  इसके अतिरिक्त रणथम्भोर परिक्षेत्र में स्थित मंदिरों व पर्यटन स्थलों पर कपड़े के बैग्स वितरित किये जाते है । 
इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाध्यापक राजेन्द्र प्रसाद बैरवा , शिक्षक रामकिशन , सुनिता जाट , मुकेश मीना व संस्था के सदस्य सुनील जोरवाल हिम्मतपुरा , अरविंद कुमार बैरवा , विनोद मीना पिपलवाड़ा ,  रूप सिंह मीना आदि मौजूद थे ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!