Dark Mode
प्लास्टिक मुक्त अभियान के तहत किए कपड़े के थैले वितरण

प्लास्टिक मुक्त अभियान के तहत किए कपड़े के थैले वितरण

सीकर। प्लास्टिक मुक्त भारत प्लास्टिक मुक्त सीकर अभियान को लेकर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा चलाए गए स्वच्छ भारत स्वच्छ अभियान एवं प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान के तहत भाजपा नेता भंवरलाल जांगिड़ ब्राह्मण के नेतृत्व में सीकर स्थित बुच्याणी क्षेत्र में कपड़े के थैले वितरण किए गए
जांगिड़ ने बताया मानव सेवा संस्थान के तत्वावधान में सीकर स्वाभिमान यात्रा के तहत 8 अगस्त 2023 से अभियान का शुभारंभ करके सीकर विधानसभा की समस्त ग्राम पंचायतों में प्लास्टिक मुक्त अभियान को लेकर ग्राम वासियों को जागरूक किया गया है तथा अब तक करीब तीस हजार कपड़े के थैले वितरण करके प्लास्टिक इस्तेमाल नहीं करने की शपथ दिलाई जा चुकी है। आज शहरवासियों को कपड़े के थैले वितरण करके प्लास्टिक उपयोग में नहीं लेने की शपथ दिलाई गई है। हम सभी संकल्पित होकर प्लास्टिक इस्तेमाल नहीं करने एवं अपने आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने के लिए शपथ ग्रहण करके प्लास्टिक मुक्त अभियान को सफल बनाएं इस दौरान भाजपा मण्डल अध्यक्ष संतोष खटीक, ज़ुबैर,मो. हुसैन,असलम,सबीर, जावेद, शाहरुख,हनिफ,मुकेश चाहलया,प्रकाश सांमरिया परशुराम,सहित अनेक उपस्थित रहे ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!