Dark Mode
सवाईपुर क्षेत्र में जमकर बरसे मेघा छलके एनीकट, कोठारी नदी में पानी की आवक

सवाईपुर क्षेत्र में जमकर बरसे मेघा छलके एनीकट, कोठारी नदी में पानी की आवक

सवाईपुर.  सवाईपुर कस्बे सहित बड़ला, बनकाखेड़ा, चावंडिया, खजीना, ढ़ेलाणा, सालरिया, सोपुरा, ककरोलिया माफी, लसाडिया गांवों में आज अल सुबह हुई तेज झमाझम बारिश से जलाशयों में पानी की आवक हुई, वहीं एनीकटों पर चादर चलने लगी, तो क्षेत्र की कोठारी नदी में पानी की अच्छी आवक हुई, जिसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जलाशयों पर पहुंचने लगी, वही झमाझम बारिश से खेतों में पानी भर गया | बुधवार अल सुबह करीब डेढ़ घंटे तक हुई झमाझम बारिश से गलियां व सड़कें दरिया बन गई, वहीं क्षेत्र के छोटे बड़े सभी जलाशयों में पानी की अच्छी आवक हुई, ढेलाणा के शिव सागर तालाब पर बना एनीकट इस मौसम में पहली बार छलका, जिस पर सुबह करीब 3 इंच तक चादर चली, जिसका पानी तालाब में जा रहा, इसके चलते तालाब में पानी की आवक हुई, वहीं दूसरी ओर ककरोलिया माफी गांव के पास कोठारी नदी पर बने एनीकट का एक बड़ा हिस्सा टूटा होने के बाद भी एनीकट पर करीब आधा फिट की चादर चल रही हैं, ग्रामीण बलराम वैष्णव ने बताया कि एनीकट करीब एक साल पहले ही टूट‌ गया, लेकिन प्रशासन व विभाग ने अब तक इसकी कोई सुध नहीं ली, जिसके चलते अब बारिश का पानी एनीकट में नहीं रुकता, इसे एनीकट से निकला हुआ पानी कोठारी नदी में जा रहा, जिसके चलते सालरिया मार्ग व कोटड़ी मार्ग पर बनी पुलिया पर पानी आने को आतुर है | खेतों में भी पानी भरा हुआ है, जिसने फसलें डूबी है | सुबह से ही क्षेत्र में बादलों ने आसमान में डेरा डाला हुआ है और आसमान में काली घटा छाई हुई है ||
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!