Dark Mode
बादलों ने ताना शामियाना

बादलों ने ताना शामियाना

फतेहपुर शेखावाटी। दिनभर बादलों ने शामियाना ताने रखा। इस शामियाने ने लोगों को मौसम में बदलाव का अहसास करवाया। सुबह से ही आसमान में बादलों का डेरा था। दोपहर तक बादलों ने अपना घेरा और बढाया। शाम तक तस्वीर मानसूनी दिखाई देने लगी। ठण्डी हवाओं ने मौसम को सुहावना बना दिया। छितराई बदलियों ने पूरे आसमान को अपने आगोश में ले लिया। तापमान में गिरावट के साथ शीतलता का अहसास बढ गया था। सूरज मानो इस शामियाने में आराम कर रहा था। किरणों ने धरती से किनारा कर लिया था। शाम ढलने से पहले ही शाम का दृश्य दिखाई दे रहा था। पंछी शीतल बयार के चलते चहक रहे थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!