क्लब ने ब्लड डोनेशन में की सहभागिता
सीकर। आज नर्सिंग ऑफीसर्स वेलफेयर क्लब ने स्वर्गीय श्री गोपाल फोगावट की स्मृति में संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में क्लब सदस्यों द्वारा ब्लड डोनेशन व मोटिवेशन में सहभागीता निभाकर समाज को समरसता व कल्याणकारी कार्यों को बढ़ावा देने हेतु समाज में जागृति का संदेश दिया| इस अवसर पर क्लब चेयरमेन महावीर धीवां, महामंत्री ओमपाल सिंह, महेश कुमार सैनी, राजेंद्र रेवाड़,के आर वर्मा, श्योजी हरितवाल,गजेंद्र सिंह शेखावत, मुकेश आलडिया,महेंद्र फोगावट,महेश फोगावट, लोकेश आर्य, दिनेश कुमावत आदि अनेक सदस्य उपस्थित रहे|