Dark Mode
व्हीलचेयर क्रिकेट टूर्नामेंट का सफल आयोजन करने पर क्लब अध्यक्ष मेवाड़ा का किया बहुमान

व्हीलचेयर क्रिकेट टूर्नामेंट का सफल आयोजन करने पर क्लब अध्यक्ष मेवाड़ा का किया बहुमान

सुमेरपुर। लाॅयंस क्लब सुमेरपुर हिल्स के चार्टर अध्यक्ष व जोन चैयरमेन लायन पंकज राज मेवाड़ा समाजसेवी को दिव्यांग क्रिकेट कन्ट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया के सानिध्य में सम्मानित किया। उत्कृष्ट कार्य करने पर  जोधपुर संभाग में प्रथम बार हिल्स प्रीमियर लीग्स व्हीलचेयर क्रिकेट टूर्नामेंट का माउंट आबू में सफल आयोजन करने हेतु व जन्मदिवस पर निस्वार्थ सेवा के कार्यक्रम आयाेजित करने हेतु मेवाडा का बहुमान कर सम्मान किया गया। प्रोजेक्ट चैयरमेन लायन सौरभ चौहान ने बताया कि क्लब चार्टर अध्यक्ष पंकज राज मेवाड़ा के जन्मदिवस पर सवेरे गाेशाला में गोवंश को हरा चारा खिलाकर सेवा कार्य किया गया,साथ ही गोवंश पालकों के साथ सादगी से जन्मदिवस मनाकर उनके साथ खुशियां बाटी। अध्यक्ष मेवाड़ा ने राजस्थान पुलिस दिवस पर 28 वी बार रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया व दोपहर में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में पिछड़े वर्ग की बालिकाओं को भोजन करवाकर उनके साथ भी सादगी से जन्मदिन मनाया। सफल आयोजन करने पर क्लब सदस्यों द्वारा मेवाडा का साफा पहनाकर माल्यर्पण द्वारा  सम्मान किया गया। इस अवसर पर
क्लब अध्यक्ष मेवाड़ा ने टुर्नामेंट के सफल आयोजन के लिये दिव्यांग सेवा ऑफ ब्रह्माकुमारी,लायंस क्लब ऑफ माउंट आबू, लामुको स्टील, राठौड़ डीजलस, हिंदुस्तान एलीमुनियम, श्रीजी मिनरल्स & ग्रेनाईट, श्रीनाथ, बाबा का ढाबा, होटल काम्बा जवाई, लखदातार, शेप बेकर्स, रेडियो मधुबन, बीके कार बाजार, हार्दिक हॉस्पिटल आदि का सहयोग से जोधपुर संभाग में पहला व्हीलचेयर क्रिकेट टूर्नामेंट  कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसको लेकर मेवाड़ा ने सभी भामाशाओ का सहयोग करने के लिए आभार प्रकट कर धन्यवाद ज्ञापित किया ।
  
 
उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि  आप भी अपने जन्मदिन पर कुछ विशेष कार्य करने के लिए प्रेरित किया जिससे समाज मे जागृति आए। एक उदाहरण पेश हो और आप सभी को देखकर सीखकर अच्छी से अच्छी सेवा कर समाज मे एक आयाम स्थापित कर सके।
आयाेजन काे लेकर क्लब के कोषाध्यक्ष विशाल सिंघवी ने सभी साथियों का आभार जताया।
 
पुनीत कार्य में यह रहे उपस्थित-
 
इस मौके पर थानाधिकारी रामेश्वर भाटी, समाज सेवी गणेश विश्वकर्मा, कबीर गोशाला सचिव सम्पत मेवाडा, अग्रवाल समाज अध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल, सहपाठी सदस्य पुखराज, गोशाला सचिव प्रताप भाई, प्रधानाचार्य डिम्पल चौधरी, क्लब डायरेक्टर सतीश हरवानी, यूथ फ़ॉर फ्यूचर चैयरमेन विशाल सिंघवी, उपाध्यक्ष भावेश मेवाडा, पूजा चौहान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सुमेरपुर ब्लॉक ब्रांड एम्बेसडर प्रियंका मेवाडा, लियो युधिस्ठर सिंह चूंडावत, लियो रविन्द्र सिंह भाटी, लियो सुमन राजपूत, लियो संयम खान पठान, बलवंत सिंह धुरभाना, मनीष कुमार, होस्टल वार्डन पदमा पंवार एवं आदि का सराहनीय सहयोग रहा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!