Dark Mode
मोहन डागर के नेतृत्व में सीएम अशोक गहलोत का किया स्वागत

मोहन डागर के नेतृत्व में सीएम अशोक गहलोत का किया स्वागत

अचरोल /  आमेर तहसील के रामपुरा डाबडी टाटियावास टोल पर उप जिलाप्रमुख जयपुर मोहन डागर के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का राजस्थानी परम्परा के साथ माला व साफा पहनाकर किया।
 
इस दौरान डागर ने मुख्यमंत्री का आमेर तहसील में दो राजकीय  महाविद्यालय, चन्दवाजी को उप तहसील का दर्जा देने, रामपुरा डाबडी को तहसील में क्रमोन्त करने, जालसु में उपखण्ड कार्यालय खोलने, सहित बजट में अन्य घोषणाओं को शामिल करने पर धन्यवाद ज्ञापित किया।
 
इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि बोदुराम चौपड़ा, रामसिंह मीणा, छीतरमल देवन्दा, पूर्व सरपंच राव मोहन सिंह , मोहन गोरा, उप सरपंच नारायण लाल प्रजापत, रमेश यादव, कालुराम देवन्दा, गजान्द सैनी, दिलिप सिंह, सिकंदर बबेरवाल, मालीराम देवन्दा, मनिष गुलिया, पंकज शर्मा, जितेन्द्र सैनी, राव मोहन सिंह, बबलु शर्मा, राजेन्द्र गुर्जर, मनोज मीणा, अनिल मीणा, आदित्य वर्मा शिवराज उदय, सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!