Dark Mode
सीएमएचओ ने किया जनता क्लिनिक व शहरी स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण

सीएमएचओ ने किया जनता क्लिनिक व शहरी स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण

भीलवाड़ा। भीलवाड़ा शहर के जनता क्लीनिक एवं शहरी स्वास्थ्य केंद्रों का रविवार को मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर चेतेंद्र पुरी गोस्वामी द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान जनता क्लिनिक पुलिस लाइन पर नर्सिंग कर्मचारी नारायण लाल बलाई ,सपोर्टिंग स्टाफ आयुष कुमार अनुपस्थित पाए गए। जनता क्लिनिक जवाहर नगर पर महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता भावना सोनी स्टाफ नर्स प्रियंका गाडरी अनुपस्थित पाए गए। जनता क्लिनिक आजाद नगर पर डॉक्टर अनिकेत राजोरा,महेंद्र कुमार शर्मा, दुर्गा लाल बारेठ, नर्सिंग कर्मचारी आरती धाकड़ महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता अनुपस्थित पाए गए। जनता क्लीनिक, पुर पर चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संजय शर्मा सहित मधु बेरवा, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता ललित पाराशर स्टाफ नर्स अनुपस्थित पाए गए। सभी अनुपस्थित कर्मचारियों को कारण बताओं नोटिस जारी कर अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित की गई। जनता क्लिनिक पुलिस लाइन पर सफाई व्यवस्था पर्याप्त होने पर नगर परिषद के अधिकारियों कोअवगत कराया गया, चिकित्सा केंद्र पर आवश्यक मेडिसिन की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए उपस्थित कर्मचारियों को निर्देश दिए गए। जनता क्लिनिक जवाहर नगर पर मरीजों के बैठने के लिए बेंच की व्यवस्था के लिए निर्देशित किया गया। जनता क्लिनिक आजाद नगर पर चिकित्सालय सफाई व्यवस्था एवं रंग रोगन के लिए निर्देश दिए गए। जनता क्लिनिक पुर में बायो वेस्ट समय पर निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान एपिडेमियोलॉजी डॉक्टर सुरेश चौधरी भी उपस्थित रहे l डॉक्टर सीपी गोस्वामी ने बताया गया कि यह निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे जिससे कि शहरी क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं सुदृढ़ सुचारू रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!