सीएचसी राजलदेसर का सीएमएचओ ने का किया औचक निरीक्षण
रतनगढ़। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने आज बुधवार को राजलदेसर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की मिल रही शिकायतों पर औचक निरीक्षण किया। सीएमएचओ डाॅ. मनोज शर्मा ने बताया कि सीएचसी पर चिकित्सा सुविधाओं को लेकर ग्रामीणों की शिकायत पर औचक निरीक्षण किया। सीएमएचओ डाॅ. शर्मा ने लैबर वार्ड, निशुल्क दवा काउंटर, लैब, बायो मेडिकल बेस्ट निस्तारण, स्टोर रूम का निरीक्षण किया गयां। उन्होने बताया कि इस दौरान वार्ड में भर्ती मरीजों से भी बातचीत कर चिकित्सा उपचार के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण में सीएचसी परिसर में साफ-सफाई नहीं होने तथा मरीजों की चिकित्सा सुविधा समय पर नहीं मिलने की शिकायत मिली। इसके अलावा सीएचसी प्रभारी के संबंध में भी शिकायत प्राप्त हुई। सीएमएचओ ने बताया कि सीएचसी प्रभारी के बदलने के लिये निर्देश जारी किये गये है। इसके अलावा 24 घंटे चिकित्सा सेवाओं के लिये चिकित्सा कार्मिकों की ड्यूटी रोस्टर के अनुसार लगाने के निर्देश दिये। सीएचसी संस्थान में रिक्त कार्मिकों के पदों पर वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिये। सीएचसी राजलदेसर के मुख्य द्वार के पास लगे चैनल गैट के सुबह 9 बजे तक बंद रहने को लेकर सोशल मीडिया फोटो डाली गई थी। जिस पर सीएमएचओ डाॅ. शर्मा के द्वारा निरीक्षण कर मामले की तथ्यात्मक जानकारी ली। इस दौरान ग्रामीणों की ओर से ज्ञापन भी दिया गया।