Dark Mode
योग दिवस पर सीएम का संदेश, हर दिन करें योग

योग दिवस पर सीएम का संदेश, हर दिन करें योग

Jaipur : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर योगाभ्यास कर प्रदेशवासियों को स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। इस दौरान महिला पुलिस और कालिक पेट्रोलिंग यूनिट की कार्मिकों ने भी योग सत्र में भाग लेकर योग के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि योग केवल शरीर को फिट रखने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह मानसिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और जीवन में संतुलन बनाए रखने का प्रभावी तरीका भी है। नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को शारीरिक रूप से मजबूत, मानसिक रूप से स्थिर और आत्मिक रूप से ऊर्जावान बनाता है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय की व्यस्त जीवनशैली में योग का महत्व और अधिक बढ़ गया है। योग न केवल बीमारियों से बचाव में मदद करता है, बल्कि तनाव को कम कर जीवन की गुणवत्ता में भी सुधार लाता है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिला, ब्लॉक, ग्राम पंचायत, शैक्षणिक संस्थानों और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में आयोजित योग कार्यक्रमों में सहभागिता कर लोग योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।

उन्होंने विश्वास जताया कि यदि अधिक से अधिक लोग नियमित योग अपनाएंगे तो स्वस्थ, जागरूक और सशक्त राजस्थान के निर्माण की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!