पुलिस दिवस पर सीओ मलिंडा एवं अन्य का किया सम्मान
फलोदी . उपखंड मुख्यालय पर गौशाला स्कूल के पास स्थित राईजिंग इंग्लिश स्कूल परिसर में राजस्थान पुलिस दिवस की संध्या पर मंत्रालयिक कर्मचारी नेता अल्लानूर खोखर के नेतृत्व में पुलिस उप अधीक्षक फलोदी रामकरण सिंह मलिंडा का साफा एवं माला पहनाकर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर बीसूका सदस्य सिंकदर खान तथा राजस्थान हज कमेटी जोधपुर के सदस्य एडवोकेट सिंकदर घोसी, हाजी उबेदुल्लाह नेनू हाजी एवं अति उत्तम सेवा चिन्ह से सम्मानित जीआरपी पुलिस चौकी फलोदी के कांस्टेबल संतोष कुमार बारूपाल का भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर विचार व्यक्त करते हुये पुलिस उप अधीक्षक फलोदी रामकरण सिंह मलिंडा ने कहा कि राजस्थान पुलिस का गौरवशाली इतिहास रहा है। आमजन के सहयोग से पुलिस बल को कार्य करने में आसानी होती है तथा अपराधों में कमी आती है। आपने सभी उपस्थित नागरिकों को पुलिस दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सहयोग का आह्वान किया। इस अवसर पर एडवोकेट सिंकदर घोसी एवं एडवोकेट गोरधन जयपाल ने भी विचार व्यक्त किये। इस मौके पर सरपंच शम्भू खान, एडवोकेट अब्दुल मजीद खिलजी, दिलीप कुमार चौहान, पूर्व पार्षद कासम खान, राजेंद्र कुमार चांडा, अशोक कुमार मेघवाल, कर्मचारी नेता किसनाराम पंवार, पूर्व पार्षद संतोष कुमार लखन, उमरदीन, अशरफ, रफीक भाई टेलर, मोहम्मद अली, हमीद खिलजी, असलम, शौकत, अमान, अयान, श्रवण कुमार मेघवाल एवं सुरजाराम लीलड़ आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अशोक कुमार मेघवाल ने किया, अंत में आयोजक अल्लानूर खोखर ने आभार व्यक्त किया है।