Dark Mode
सहकारी बैंक कार्मिकों ने काली पट्‌टी बांधकर किया प्रदर्शन

सहकारी बैंक कार्मिकों ने काली पट्‌टी बांधकर किया प्रदर्शन

झालावाड़. झालावाड़ जिले ऑल राजस्थान को-ऑपरेटिव बैंक एम्पलॉइज यूनियन एवं ऑल राजस्थान को-ऑपरेटिव बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन की जिला इकाई के सहकारी बैंक कर्मचारियों व अधिकारियों ने 16वें वेतन समझौते को लागू करने की मांग को लेकर प्रधान कार्यालय स्तर एवं सभी शाखाओं में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। साथ ही जनवरी 2019 से देय 16वें वेतन समझौते की अविलम्ब द्विपक्षीय वार्ता कर लागू करने की मांग की।
सुनेल शाखा प्रबंधक जैन ने बताया कि 16वें वेतन समझौते को लेकर सहकारी बैंक के कर्मचारियों एवं अधिकारियों में रोष है।युनीयन के प्रांतीय महासचिव सूरजभान सिंह आमेरा एवं जिला सचिव महेन्द्र कुमार जैन के निर्देशन व कुशल नेतृत्व में जिले सहीत पुरे, राजस्थान में ऑल राजस्थान को-ऑपरेटिव बैंक एम्पलॉइज यूनियन एवं ऑल राजस्थान को-ऑपरेटिव बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के तत्वाधान में कर्मचारी व अधीकारी सोमवार व मंगलवार राज्य सरकार व सहकारी विभाग का ध्यान आकर्षति करने के लिये काली पट्टी धारण कर बैंक का कार्य करेंगें । 19 जुलाई को प्रधान कार्यालय स्तर पर धरना दिया जाएगा। आगामी कार्यक्रम अनुसार 14 अगस्त को एक दिवसीय हड़ताल की जाएगी जिसके अंतर्गत प्रधान कार्यालय एवं शाखाओं का कार्य बाधित रहेगा। इसी तरह सुनेल कस्बें
में सहकारी बैंककर्मियों ने विरोध जताया।इस दौरान शाखा प्रबंधक संजय जैन,अध्यक्ष केशीयर आशील पाल सिंह, सविंदा कर्मी जितेन्द्र पाटीदार, बलीश नामोव आदि ने हाथ मर काली पट्टी बांधकर बैंक का कार्य करते हुए विरोध किया ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!