Dark Mode
सहकारिता विभाग के कर्मचारी अषलेश पंवार एवं मानसिंह शेखावत ने ओपन सेन्ट्रल एशियन हैण्डबॉल चैम्पियन में प्राप्त किया तीसरा स्थान

सहकारिता विभाग के कर्मचारी अषलेश पंवार एवं मानसिंह शेखावत ने ओपन सेन्ट्रल एशियन हैण्डबॉल चैम्पियन में प्राप्त किया तीसरा स्थान

शासन सचिव, सहकारिता डॉ. समित शर्मा ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं

जयपुर। सहकारिता विभाग के मंत्रालयिक कर्मचारी अषलेश पंवार एवं मानसिंह शेखावत ने पांचवीं ओपन सेन्ट्रल एशियन हैण्डबॉल पुरूष चैम्पियनशिप में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। विभाग के शासन सचिव डॉ. समित शर्मा ने उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई तथा शुभकामनाएं दी हैं। अषलेश पंवार एवं मानसिंह शेखावत ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन उज्बेकिस्तान के ताशकन्द में 31 मार्च से 5 अप्रेल तक किया गया था। प्रतियोगिता में विभिन्न देशों की कुल 8 टीमों ने हिस्सा लिया था, जिसमें भारतीय टीम तीसरे स्थान पर रही। अषलेश पंवार राइट विंग की पॉजिशन पर व मानसिंह शेखावत राइट बैक पॉजिशन पर खेलते हैं। दोनों का ट्रायल के बाद भारतीय टीम में चयन किया गया था। दोनों नेहरू सहकार भवन में मंत्रालयिक कर्मचारी पद पर कार्यरत हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!