Dark Mode
बिग्नर्स प्रशिक्षण कोर्स सपन्न सीओ स्काउट ने किया औचक निरीक्षण

बिग्नर्स प्रशिक्षण कोर्स सपन्न सीओ स्काउट ने किया औचक निरीक्षण

पलसाना। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड एवं नेशनल ग्रीन कौर जिला मुख्यालय सीकर एवं स्थानीय संघ पलसाना के संयुक्त तत्वाधान में शहीद सीताराम कुमावत एवं तांबी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पलसाना में बिग्नर्स कोर्स का आयोजन हुआ ।स्थानीय संघ परिक्षेत्र के सरकारी तथा निजी विद्यालयों के अप्रशिक्षित अध्यापक-अध्यापिकाओं के लिए एक दिवसीय प्रारंभिक प्रशिक्षण शिविर बिग्नर्स कोर्स का आयोजन  किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजेंद्र कुमार मीणा ने लार्ड बेडेन पावेल की प्रतिमा पर दीप प्रज्जलित करके किया। इस दौरान राजेंद्र कुमार मीणा ने अपने उद्बोधन में स्काउट व गाइडिंग को सुनियोजित तरीके से संचालित करवाने की बात पर जोर देते हुए सभी कोआगे से आगे बढ़ेंगे की बात कही। जिला संगठन आयुक्त स्काउट बंसत कुमार लाटा ने  औचक निरीक्षण पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कहा कि बिग्नर्स कोर्स में सहभागिता करने वाले सभी संभागियों को  शिक्षा निदेशक बीकानेर के द्वारा पूर्व में जारी आदेशों की पालना सुनिश्चित कराने के लिए  मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी सीकर ने आदेश जारी कर   संबंधित संस्था प्रधान को मई में होने वाले प्रशिक्षण शिविर में भिजवाने के निर्देश दिए हैं । लाटा ने कहा कि सीकर जिले में शनिवार को संपन्न हुए बिग्नर्स कोर्स में सर्वाधिक संख्या स्थानीय संघ पलसाना की है। इसलिए इन्होने सचिव पवन कुमार शर्मा एवं प्रभारी सहायक जिला आयुक्त राजेंद्र कुमार मीणा तथा पलसाना की पूरी टीम की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।  संचालिका कविता शर्मा ने  समस्त महिला संभागियों को तांबी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पलसाना में 10 मई से शुरू होने वाले गाइड के तीन यूनिट लीडर बेसिक कैंप की प्रारंभिक जानकारी दी। सचिव पवन कुमार शर्मा ने अन्य उपयोगी जानकारी दी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!