जयपुर में कोचिंग छात्रा से छेड़छाड़
हॉस्टल से निकलने पर करता पीछा, बात करने के लिए बना रहा दबाव
जयपुर . जयपुर में एक कोचिंग छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। हॉस्टल से आते-जाते समय आरोपी परिचित पीछा कर गलत हरकत करता है। आधी रात कॉल कर गाली-गलौज कर बात करने के लिए दबाव बनाता है। गांधी नगर थाने में पीड़िता ने मामला दर्ज करवाया है। मामले की जाचं ASI राज सिंह यादव कर रहे है।
पुलिस ने बताया कि हनुमानगढ़ निवासी 21 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। वह गांधी नगर में पीजी हॉस्टल में रहकर कॉम्पिटिशन एग्जाम की तैयारी कर रही है। वह पिछले 2 साल से आरोपी निशांत को जानती है। पिछले एक साल से दोनों के बीच कोई बातचीत नहीं है।
आरोप है कि आधी रात को आरोपी निशांत उसे कॉल कर गाली-गलौज कर परेशान करता है। हॉस्टल से आते-जाते समय रास्ते में उसको रोककर छेड़छाड़ करता है। बात करने का दबाव बना रहा है। परेशान होकर पीड़िता ने आरोपी निशांत के खिलाफ गांधी नगर थाने में FIR दर्ज करवाई।