Dark Mode
बादलों की आवाजाही से ठंड ने दिखाए तेवर

बादलों की आवाजाही से ठंड ने दिखाए तेवर

सरवाड़। सरवाड़ उपखंड़ क्षेत्र में मंगलवार को बादलों की आवाजाही की वजह से दिन की ठंड में इजाफा हुआ। मंगलवार को अधिकतम पार 23 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया। दिन भर बादलो की आवाजाही से लोगो को पूरे दिन सूर्यदेव के दर्शन नही हो सके जिसके चलते लोगो को दिन में भी ठंड का एहसास होता रहा। शाम को ठंडी हवाएं चलने से लोग जल्दी ही घर में घुस गए। ठंड के चलते बाजार में भी शाम 5 बजते-बजते सन्नाटा छा गया। गुरूवार को भी रात का पारा गिरने का अनुमान बताया जा रहा है। जिसके चलते ठंड बढेगी।

सिर व कान ढक कर निकले
डॉ सलाह दे रहे हैं कि खासतौर पर अब बुजुर्ग व बच्चों को सतर्क रहने की जरूरत है। इस बदले रहे मौसम में बच्चों और बुजुर्गों को कान व सिर खुला रखकर घर के बाहर निकलने से बचाव करना चाहिए। इसी तरह मॉर्निंग वॉक को भी सतर्क रहने की जरूरत है। उन्हें भी सुबह सिर व कान ढक कर वॉक करना चाहिए।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!