Dark Mode
आदर्श विद्या मंदिर आहोर का सामूहिक वार्षिकोत्सव सोमवार को

आदर्श विद्या मंदिर आहोर का सामूहिक वार्षिकोत्सव सोमवार को

आहोर. विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से संबद्धता आदर्श शिक्षण संस्थान जालोर द्वारा संचालित आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक आहोर के तत्वाधान में सामूहिक आहोर में चलने वाले तीन विद्यालयों का वार्षिकोत्सव 20 मार्च 2023 सोमवार को शाम 5 बजे खारा रोड़ स्थित आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक आहोर में आयोजित होगा। संस्था प्रधान वने सिंह उदावत ने बताया की कार्यक्रम में पावन सानिध्य संत परम् पूज्य युवा क्रांतिकारी भोमारामजी महाराज (बा), मुख्यवक्ता विद्या भारती जोधपुर प्रांत के संरक्षक डॉ. श्रवण कुमार मोदी, विशिष्ट अतिथि गजानंद इंडस्ट्रियल काजू फैक्ट्री निम्बला हड़मानाराम घांची, जीवनधारा हॉस्पिटल हितेंद्र सिंह राठौड़ बिठियां , आहोर सरपंच सूजाराम प्रजापत, नोसरा सरपंच लकमाराम देवासी, उपाध्यक्ष राजस्थान पशुधन विकास बोर्ड चुन्नीलाल चाडवास, भैंसवाडा सरपंच लीला देवी मेघवाल, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष जालोर लीला कंवर राजपुरोहित होगें। वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!