Dark Mode
एक साथ पांच अधिकारियों को सामुहिक रूप से दी विदाई

एक साथ पांच अधिकारियों को सामुहिक रूप से दी विदाई

देसूरी। पंचायत समिति सभागार में एक साथ पांच अधिकारियों को सामूहिक रूप से विदाई दी गई।हाल ही में कार्मिक विभाग द्वारा प्रदेश भर में भारी तादाद में अधिकारियों के तबादले किए गए है।इस कड़ी में देसूरी उपखण्ड अधिकारी श्रीमती देवयानी जांगिड़,तहसीलदार कैलाश इनानिया, विकास अधिकारी गुलाबसिंह गुर्जर,थानाधिकारी मुकेश कुमार,अतिरिक्त विकास अधिकारी मांगीलाल गुर्जर का भी तबादला हुआ है ऐसे में सभी अधिकारियों का प्रधान संगीता राजपुरोहित ग्राम विकास अधिकारी संघ अध्यक्ष अचलसिंह सोलंकी,प्रदेश प्रवक्ता ढलाराम चौहान,मंत्री उम्मेदसिंह राणावत,रूपसिंह चारण द्वारा साफा शाल व माला पहनाकर विदाई दी गई।ऐसा देसूरी प्रशासन की विदाई में पहली बार हुआ है कि एक साथ एक मंच पर पांच अधिकारियों को सामूहिक रूप से विदाई दी गई।
इस अवसर पर मंच संचालन राजेन्द्रसिंह राजपुरोहित ने किया।
इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी रामेश्वर कुमार,गलाराम मेघवाल,प्रवीण दवे,राकेश कुमार,हरीश चंद्र,अशोक कुमार,मांगीलाल,गणेशाराम,
सरपंच संघ जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर मेवाड़ा के नेतृत्व में सरपंच जयदेव सिंह,केसाराम भील,सोहनलाल जांगिड़,लक्माराम चौधरी,दौलत राईका,घीसूलाल मेघवाल,शेखर मीणा समाजसेवी रमेश जणवा चौधरी,वक्तावर सुथार ने समस्त अधिकारियों का भव्य स्वागत कर विदाई दी इस अवसर पर
कनिष्ठ सहायक असलम मुगल,प्रहलादसिंह सोलंकी,आशा मेघवाल,दुदाराम,नर्बदा कुमारी,भगवती प्रजापत,गणेशराम मीणा,प्रकाश सैन, ललित मेवाड़ा,आदि मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!