Dark Mode
विप्र फाउंडेशन की ओर से सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ 21 फरवरी को

विप्र फाउंडेशन की ओर से सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ 21 फरवरी को

 
 
सवाई माधोपुर  |  विप्र फाउंडेशन ने सांस्कृतिक प्रदूषण फैलाने वालों को कड़ा संदेश देने की बड़ी तैयारी की है | जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि इसकी शुरुआत विप्र फाउंडेशन 21 फरवरी मंगलवार को शाम 7 बजे सर्व समाज को साथ लेकर  देशभर मे एक साथ रामायण पूजन और हनुमान चालीसा पाठ से की जाएगी | जिलाध्यक्ष ने बताया कि जयपुर मे 51 जगह प्रदेश मे  501 तथा देशभर में 1100 मंदिर , देवालयों सहित कई धार्मिक स्थलों पर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के आयोजन होंगे | विप्र फाउंडेशन ने रामायण जैसे पवित्र ग्रंथ को जलाने फाड़ने की हो रही निंदनीय घटनाओं के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए देव, देवालय, देवभूमि और देवदूत वंदन प्रकोष्ठ का अलग से गठन भी किया है ताकि ऐसी धर्म व  राष्ट्र विरोधी ताकतों को मुंह तोड़ जबाव दिया जा सके। प्रकोष्ठ के संयोजक कैलाश तिवाड़ी ने बताया कि हनुमान चालीसा पाठ आयोजन प्रदेश के सभी जिलों, तहसीलों,कस्बों,गांवों आदि में स्थानीय इकाइयों की ओर से किया जाएगा | 12 मार्च को मेंहदीपुर बालाजी में होने वाले विप्र महाकुंभ में भी सांस्कृतिक प्रदूषण के खिलाफ बड़ा जन आंदोलन की रूपरेखा तय की जायेगी ताकि हमारे धार्मिक न आस्था के खिलाफ कुप्रचार करने वालो को करारा प्रत्युत्तर दिया जा सके। इस कार्यक्रम को संपन्न करने हेतु जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा ने भी जिले मे कार्यकर्ताओ को जिम्मेदारी दी है | जिलाध्यक्ष ने मलारना डूंगर तहसील का संयोजक अमित शर्मा एवं सहसंयोजक आशीष शर्मा को , सवाई माधोपुर मुख्यालय पर संयोजक गजेंद्र भारदाज एवं सहसंयोजक रजत भारद्वाज को , बौली तहसील का संयोजक राजकिशोर जोशी को नियुक्त किया है | सवाई माधोपुर मुख्यालय पर हनुमान चालीसा पाठ पटेल नगर स्थित हनुमान मंदिर में , मलारना डूंगर मे छतरी वाले बालाजी मे , बोंली मे हनुमान मंदिर मुख्य बाजार में आयोजित होगा |
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!