Dark Mode
मतदान केन्द्रों का कलक्टर, एसपी ने किया दोरा

मतदान केन्द्रों का कलक्टर, एसपी ने किया दोरा

अरांई। अरांई क्षेत्र के मतदान केन्द्रों का जिला कलक्टर एवं जिला पुलिस अधीक्षक ने दोरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला कलक्टर भारती दीक्षित एवं जिला पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट, उपखण्ड अधिकारी देवी लाल यादव, पुलिस उपाधीक्षक जनरैल सिंह, तहसीलदार हिम्मत सिंह राठौड ने अति संवेदनशील बूथों का भौतिक निरीक्षण कर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये। जिला प्रशासन ने धोलुपरिया, भोगादीत, सिरोंज, अरांई एवं गोठियाना के अति संवेदनशील मतदान केन्द्रो का निरीक्षण किया। उन्होने मतदान केन्द्र तक मतदाताओं को पंहुचने की व्यवस्था, द्वियांग मतदाताओं के लिए रेम्प की व्यवस्था, मतदान केन्द्र के अंदर प्रकाश की व्यवस्था सहित अन्य प्राथमिक सुविधाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिये। जिला प्रशासन ने अरांई थाने का भी निरीक्षण किया। पुलिस कर्मियों ने जिला कलक्टर एवं एसपी को सलामी देकर थाने की व्यवस्थाओं की जानकारी दी। थाना प्रभारी भंवर सिंह राव ने प्रशासन को थाने में फरियादियों को दी जाने वाली सुविधा की जानकारी दी। जिला कलक्टर ने आंकोडिया पुलिस चोकी भी दोरे के दोरान निरीक्षण किया। प्रशासन ने बताया कि मतदान के दोरान किसी प्रकार की गडबडी को बक्सा नहीं जाऐगा। निष्पक्ष एवं निर्भिक मतदान कराने के लिए प्रशासन कटिबद्ध है इस दोरान किसी भी प्रकार के अव्यवस्थाओं एवं अपराध के लिए प्रशासन सख्त कार्यवाही करेगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!