Dark Mode
कलक्टर ने किया आरएमडीपीएस स्कूल का दौरा

कलक्टर ने किया आरएमडीपीएस स्कूल का दौरा

कहा-सहशैक्षिक गतिविधियों में भी अव्वल आवें विद्यार्थी


उदयपुर । जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने कहा है कि विद्यार्थी शैक्षिक उपलब्धियों को अर्जित करने के साथ-साथ सहशैक्षिक गतिविधियों की तरफ भी ध्यान दें और इसमें भी अव्वल आने का प्रयास करें।
कलक्टर मीणा शनिवार को शहर के चित्रकूट नगर स्थित रसिकलाल एम धारीवाल पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा भी राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों के साथ शहरी ओलंपिक खेलों के आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों व आमजनों को खेलों की तरफ उन्मुख कर स्वस्थ जीवन शैली को अपनाने की प्रेरणा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा इस वर्ष के राजस्थान बजट को युवाओं को समर्पित करते हुए शिक्षा व रोजगार से जुड़ी कई सारी प्रोत्साहन योजनाओं की घोषणा की है। उन्होंने सरकार की इन लोकहितकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति को दिलाने की मंशा से शिक्षक-शिक्षार्थियों को आगे आने का आह्वान किया।  
कलक्टर मीणा ने कार्यक्रम दौरान विद्यार्थियों से कुछ प्रश्न भी पूछे जिनका जवाब बच्चों ने संतोषप्रद दिया। उन्होंने छात्रों को खेल, पढ़ाई व प्रतियोगिताओं की जानकारी भी दी तथा सर्वांगीण विकास के लिए प्रोत्साहित किया।
आरंभ में कलक्टर मीणा के यहां पहुंचने पर विद्यालय के निदेशक राज लोढ़ा, सचिव गजेंद्र भंसाली और प्राचार्या डॉ० हेमा छाबड़ा ने किया। स्वागत उद्बोधन व विद्यालयी गतिविधियों के बारे में जानकारी सचिव गजेन्द्र भंसाली ने दी जबकि आभार प्रदर्शन की रस्म प्राचार्य डॉ. हेमा छाबड़ा ने अदा की। इस मौके पर बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक व शिक्षक मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!