महाविद्यालय प्रथम वर्ष ऑनलाइन प्रवेश प्रारंभ
कुचेरा. राजकीय महाविद्यालय कुचेरा में सत्र 2023.24 के लिए स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश
प्रक्रिया आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा, राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार शुरू कर दी गई
है | महाविद्यालय के प्राचार्य हेमाराम तिरदिया ने बताया कि सत्र 2023.24 प्रथम वर्ष
कला संकाय मे प्रवेश के लिए विद्यार्थी 28 जून से 05 जुलाई तक ई-मित्र के माध्यम से
आवध्यक दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन के पश्चात विद्यार्थी महाविद्यालय में दस्तावेज सत्यापन करवाना
सुनिश्चितकरें। साथ ही उन्होनें बताया कि विद्यार्थी आवेदन के समय अपना मोबाइल नंबर
भरना सुनिश्चित करें।