बाइक व पिकअप की भिड़ंत, बाइक सवार 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत
रतनगढ।चूरू रोड पर ग्राम गौरीसर के पास पिकअप ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में घायल व्यक्ति को स्थानीय जिला अस्पताल लेकर आए, जहां पर चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस जिला अस्पताल पहुंची तथा घटना की जानकारी ली। हैड कांस्टेबल गोवर्धन ने बताया कि मृतक के 33 वर्षीय भतीजे रामनिवास निवासी दाऊदसर ने रिपोर्ट दी कि उसका 45 वर्षीय चाचा राजकुमार शर्मा रतनगढ़ से गांव दाऊदसर आ रहे थे। गांव गौरीसर के पास चूरू की तरफ से आ रही एक पिकअप के चालक ने तेज गति व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए बाइक के टक्कर मार दी। रामनिवास को जिला अस्पताल लेकर आए, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव का अंतिम संस्कार कर परिजनों के सुपुर्द किया।