फाग महोत्सव का रंगारंग आयोजन
मदनगंज किशनगढ़। श्री माहेश्वरी महिला मंडल मदनगंज किशनगढ़ द्वारा तेली मोहल्ला स्थित माहेश्वरी पंचायत भवन में फाग महोत्सव का रंगारंग आयोजन समारोह पूर्वक किया गया। महोत्सव में महिलाओं ने फूल व रंग बिरंगी अबीर गुलाल से होली खेली। कार्यक्रम का शुभारंभ गणपति वंदना के साथ आना गोरा जी के लाल भजन पर मधु काकनी अंजू काकानी उर्वशी राठी, नीतू काकनी ने बहुत ही सुंदर नृत्य प्रस्तुत करा। कार्यक्रम में लड्डू गोपाल की मनमोहक झांकी अनीता छापरवाल ने सजाई। उषा कचोलिया सुनीता लढ़ा ने तिलक लगाकर सबका स्वागत किया। नीलम मनिहार ने कृष्ण का रूप धर कर सब पर पुष्प वर्षा करी। श्रद्धा माहेश्वरी श्वेता काबरा संगीता सोमानी स्वाति सोमानी राजश्री मूंदड़ा मोनिका दरगड ने गोपियों का रूप धरकर नीलम मनिहार कृष्ण के साथ बृज की होली का सुंदर मंचन किया। आज अवध की नगरी में होली भजन पर रिंकू मालपानी पूनम सोमानी किरण मालपानी ने शानदार नृत्य कर अवध की होली प्रस्तुत करी पार्वती बोली गौरा से भजन पर खुशी सोनी ने भगवान शिव का रूप धरकर और रेनू सोनी ने पार्वती का रूप धरकर काशी विश्वनाथ की भांग व मस्ती भरा नृत्य कर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। चंग बाजे रे भजन पर अंतिमा कास्ट, मीणा बियानी राधिका ईनाणी, अंकिता चितलांगिया ने भक्ति में नृत्य कर फागुन महीने में अति सुंदर श्याम बाबा का दरबार सजाया। सुहानी सोमानी ने मां दुर्गा का रूप धरकर होली खेले शेरोवाली भजन पर प्रभा चौधरी, अन्नू धुत, आयुषी धूत, सरिता सोमानी, सुहानी सोमानी के साथ नृत्य पर प्रस्तुति देकर तालिया बटोरी। चंग व ढोलक की थाप पर नृत्य कर कविता तापड़िया सुनीता मांधना, सुनीता लड्ढा ने ऐसा रंग जमाया की फाग उत्सव में चार चांद लग गए। मंच संचालन कविता तापड़िया ने किया। अध्यक्ष सरिता मंत्री ने सभी महिलाओं का आभार जताया। अंत में आरती व प्रसाद वितरण किया गया।